फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hospital labs found deficient, staff missing

Noida News: अस्पताल की लैब में मिलीं कमियां, कर्मचारी मिले नदारद

Sun, 21 Sep 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hospital labs found deficient, staff missing
जिला अस्पताल में कर्मचारी से बात करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा शनिवार को अचानक मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह को साथ लिए बिना उन्होंने अस्पताल के कौने-कौने में जाकर व्यवस्था जांची। सबसे ज्यादा कमी अस्पताल की लैब में मिली। लैब में अव्यवस्थाओं का आलम था। कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले।
उन्होंने जिम्मेदारों से पूछा तो वह अगल-बगल झांकते नजर आए। फोन करके कर्मचारियों से बात की गई तो पता चला कि कोई ड्यूटी के वक्त बाजार में था तो कोई फोन नहीं उठा रहा था। विधायक के सवालों का किसी को जवाब देते नहीं बन रहा था।
विज्ञापन

इस पर व्यवस्था से नाराज विधायक ने पीएमओ से अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगने के लिए कहा।
विधायक अरोड़ा दोपहर में एक बजे से पहले अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल परिसर व मरीजों के वार्ड में कई जगह गंदगी पड़ी देखी। इस पर विधायक ने पूछा कि क्या आज अस्पताल में सफाई नहीं करवाई गई। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था को सही बताया तो कुछ ने कमियां भी गिनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा मरीजों के लिए योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उन्हें समय पर मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया।

गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। दवाइयों से लेकर जांच सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई व्यवस्था और अन्य खामियों को दूर कर अस्पताल की स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने जी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed