फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Home, shop opportunity near Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट के पास घर, दुकान का मौका

Thu, 28 Jan 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Home, shop opportunity near Noida Airport
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास मकान, दुकान और औद्योगिक इकाई लगाने का एक और मौका मिलने जा रहा है। यमुना प्राधिकरण फरवरी के पहले सप्ताह में आवासीय भूखंड और फ्लैट की योजना लांच करेगा। 29 से 99 वर्ग मीटर तक के फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। औद्योगिक भूखंडों की योजना के साथ व्यावसायिक भूखंडों की योजना भी इसी के साथ आएगी, जबकि व्यावसायिक भूखंड बोली के आधार पर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि निर्मित फ्लैट व आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंडों की योजना जल्द लाई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। फरवरी के पहले सप्ताह में यह योजना लाने की तैयारी है। इसमें 29, 54 और 99 वर्ग मीटर के फ्लैट होंगे। इनकी कीमत क्रमश : 11, 21 व 32 लाख रुपये है। सेक्टर-22डी में सभी फ्लैट बने हुए हैं। 29 व 54 मीटर के फ्लैट चार मंजिला व 99 मीटर के फ्लैट 16 मंजिल के हैं।
विज्ञापन

साथ ही, यमुना प्राधिकरण ने 60 वर्ग मीटर, 90, 120, 300, 500 और 1000 वर्ग मीटर के भूखंड लाने की तैयारी की है। 60 वर्ग मीटर, 90 व 120 वर्ग मीटर के करीब 1200 भूखंड हैं। ये भूखंड सेक्टर-18 में हैं और योजना में करीब 2000 भूखंड हैं। इन भूखंडों का आवंटन ड्रॉ से होगा। इसके अलावा प्राधिकरण सेक्टर-29, 32 व 33 में औद्योगिक भूखंडों की योजना भी लाने जा रहा है। इस योजना में 550 भूखंड होंगे। इसमें टॉय सिटी योजना व हैंडीक्राफ्ट पार्क के बचे हुए भूखंड शामिल हैं, जबकि कुछ भूखंड एमएसएमई के होंगे। सभी की संयुक्त योजना आएगी। इसकी भी तैयारी पूरी हो गई है। ये सभी 4 हजार वर्ग मीटर से छोटे भूखंड होंगे। इधर, यमुना प्राधिकरण व्यावसायिक भूखंडों की योजना भी लाएगा। इसमें 1 एकड़, 2 एकड़ और 5 एकड़ के भूखंड होंगे। भूखंड सेक्टर-18, 20 और सेक्टर-22 डी में होंगे। ये भूखंड बिड के जरिये आवंटित किए जाएंगे। इनका रिजर्व प्राइज तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed