{"_id":"60a004168ebc3efbef742525","slug":"home-delivery-of-oxygen-provides-relief-to-infected-patients-mewat-news-noi5820124148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की होम डिलीवरी से संक्रमित मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की होम डिलीवरी से संक्रमित मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि 24 घंटे के अंदर मरीजों को डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर रिफलिंग की सुविधा दी जा रही है। इससे संक्रमित मरीजों को काफी राहत मिली है। सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले से लोग भी काफी खुश हैं। अब तक दर्जनों मरीजों को डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर रिफलिंग की सुविधा मिल चुकी है। फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रावली निवासी सूबे सिंह के अनुसार, 2 दिन पहले उनका ऑक्सीजन लेवल 40 तक आ गया था। इसके बाद उन्होंने डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिला प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर ही ऑक्सीजन मुहैया करा दी। अब सूबे सिंह का ऑक्सीजन लेवल 85 के करीब है। फिरोजपुर झिरका निवासी जगदीश जैन कुछ दिन पहले संक्रमित हो गए थे। परिजनों ने बताया कि जगदीश का ऑक्सीजन लेवल 40 के करीब आ गया था। लेकिन, घर पर ऑक्सीजन मिलने से अब उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से अधिक है।
----
डोर-टू-डोर ऑक्सीजन सिलिंडर रिफलिंग की सुविधा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके बाद एक कमेटी उनकी रिक्वेस्ट को सत्यापित करती है। 24 घंटे के अंदर ही मरीज को ऑक्सीजन मुहैया करा दी जाती है। इसके लिए जिले में तीन सेंटर बनाए गए हैं। सरकार के इस कदम का फायदा आम लोगों को मिल रहा है।
- महेश गुप्ता, जिला रेडक्रास सचिव, नूंह