फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Holiday in schools from nursery to 12th due to cold and fog

School Closed: सर्दी और कोहरे के चलते नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, जानिए कब से कब तक रहेंगे बंद

Thu, 28 Dec 2023 02:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

नोएडा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया।

विज्ञापन
Holiday in schools from nursery to 12th due to cold and fog
बंद रहेंगे स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है। धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में नोएडा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने आदेश जारी किया कि जिले में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले बढ़ते कोहरे और ठंड के चलते अलीगढ़ जिलाधिकारी ने दो दिन स्कूल को बंद रखने के आदेश जारी किया। गाजियाबाद डीएम ने भी जिले में आदेश जारी कर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के लिए कहा। ये स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकेंगे। उधर, हापुड में 28 और 29 दिसंबर को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसत विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कई जिलों और इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पहुंच गई। आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हवा भारी हुई है। इसी का नतीजा है कि घना कोहरा छा रहा है। अभी यह क्रम जारी रहेगा। कहीं कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।


इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed