फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hockey tournament organized on National Sports Day

Noida News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 20 Aug 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Hockey tournament organized on National Sports Day
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने को लेकर गौतमबुद्ध नगर हॉकी एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और देश में हॉकी को नई पहचान दिलाने में उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में हॉकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया।

प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के हॉकी मैदान पर होगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग की कई टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कटियाल, महासचिव सरदार मनजीत सिंह, असीम शर्मा, हरेंद्र भाटी, नीरज, दिलीप, अफजल, चंद्रमणि शर्मा, धनंजय सिंह, चंदन, सचिन भाटी और शिवम भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed