फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hockey: Aster Public School tops in boys category

हॉकी : बालक वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल अव्वल

Fri, 07 Nov 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Hockey: Aster Public School tops in boys category
बालिका वर्ग में श्री ठाकुरद्वारा स्कूल ने मारी बाजी, भारतीय हॉकी महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय हॉकी महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में एस्टर स्कूल ने एचएल स्कूल को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में श्री ठाकुरद्वारा स्कूल, गाजियाबाद ने एस्टर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला हॉकी संघ के महासचिव मंजीत सिंह ने बताया कि सात नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना हुई। 100 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जैवलिन थ्रो खिलाड़ी एनआरआई बलबीर सिंह ढिल्लन, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिल चौधरी, एस्टर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य प्रीति शर्मा, उप प्राचार्य जयवीर सिंह डांगर, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अफजल हुसैन, पूर्व लेबर कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा, डॉ. रविंदर, उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के उपाध्यक्ष टीपी सिंह, एक्टिव सिटिजन टीम सदस्य हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह आदि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed