फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindu leaders lit lamps in memory of the kar sevaks.

Noida News: हिंदू नेताओं ने कारसेवकों की स्मृति में किया दीपदान

Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hindu leaders lit lamps in memory of the kar sevaks.
मथुरा। 90 के दशक में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद हुए कारसेवकों की स्मृति में रविवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने विश्राम घाट पर दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही अयोध्या के शहीदों को भूलो मत भूलो मत, अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि कारसेवकों का बलिदान देश की धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग और आस्था से ही श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हुआ। उस समय सैकड़ों कारसेवकों श्रीराम जन्मभूमि के लिए कारसेवकों ने अयोध्या में आंदोलन किया था। विवादित ढांचा की गुंबद के ऊपर चढ़कर कारसेवकों ने तोड़ दिया था। इसके बाद तत्कालीन प्रदेश के सीएम के आदेश पर गोलियों चलने से सैकड़ों कारसेवकों की जान चली गई थी। इस आंदोलन में मथुरा के नीरज चौरसिया एवं विजय भी शामिल थे। रविवार को हिंदू संगठनों ने उन्हें याद कर यमुना में दीपदान किया। इस दौरान हिंदू नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विहिप नेता आचार्य ब्रजेंद्र नागर, विजय बहादुर सिंह, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, योगेश उपाध्याय आवा, विजय अग्रवाल बंटा,ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रामदास चतुर्वेदी, रमन बिहारी टंडन, मूलचंद गर्ग, गंगाधर अरोड़ा, मुरारी लाल अग्रवाल, संदीप चतुर्वेदी, विष्णु दास अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article