फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindu Janajagruti Samiti organised Guru Purnima Festival in Noida

हिंदू जनजागृति समिति ने किया गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन, रमेश शिंदे बोले- बनेगा हिंदू राष्ट्र

Tue, 04 Jul 2023 05:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 05:53 PM IST
सार

नोएडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संपर्क प्रमुख सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि देशभर में 83 स्थानों पर हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

विज्ञापन
Hindu Janajagruti Samiti organised Guru Purnima Festival in Noida
हिंदू जनजागृति समिति ने किया गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि जिस प्रकार रात्रि के पश्चात होने वाला सूर्यादय कोई नहीं रोक सकता, उसी प्रकार कालमहिमा के अनुसार होनेवाली धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्र की स्थापना भी कोई नहीं रोक सकता है। हिन्दू राष्ट्र आएगा। यह पत्थर की लकीर है। अनेक संतों ने भी उस संबंध में बताया है। काल भी उसी दिशा में जा रहा है। इसलिए इस काल में हमने यदि हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए कार्य किया तो काल के अनुसार धर्मकार्य होकर उस माध्यम से हमारी साधना होगी। इसलिए इस वर्ष की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिन्दू राष्ट्र के स्थापना का कार्य करने का निश्चय करें। ऐसा आवाहन हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने किया।

विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह चौहान बोले- सनातन धर्म की महानता गुरु शिष्य परंपरा
नोएडा के सेक्टर 56 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संपर्क प्रमुख सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। देशभर में 83 स्थानों पर हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सनातन धर्म की महानता गुरु शिष्य परंपरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आरम्भ में ही गुरु शिष्य परंपरा से सनातन धर्म में ज्ञान आगे बढ़ा है। साथ ही हर एक बड़ा कार्य करने के लिए सदैव ही गुरु का मार्गदर्शन और सानिध्य आवश्यक होता है। वर्तमान में धर्म पर होने वाले आघात हर ओर बढ़ रहे हैं, लव जिहाद से हमारी बेटियां घिर रही हैं, धर्मान्तरण बढ़ रहा है, ऐसे अनेक संकट हमारे देश में मंडरा रहे हैं। इनसे निपटने के लिए धर्म हित में कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन हम यह संकल्प ले की धर्म रक्षा के लिए हम कटिबद्ध होंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में कई बड़े लोग हुए शामिल
महोत्सव की शुरुआत में श्री व्यासपूजा और पंडित पू. भक्तराज महाराजजी की प्रतिमा का पूजन किया गया। पूजन सैफर सिंह आसवाल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रुक्मिणी आसवाल ने किया। इस समय साधना के महत्व के सन्दर्भ में उपस्थित जिज्ञासु को वीडियो दिखाया गया। इस कार्यक्रम में सनातन के संत पूज्य संजीव कुमार और सर्वोच्च न्यायालय की अधि. मणि मित्तल और अधिवक्ता बिपिन बिहारी सिंह, सांस्कृतिक गौरव संस्थान राम शरण गौड़, अजय, श्रीमती सुनीता दुर्रानी और लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के ओ पी गोयल मान्यवर मौजूद रहे। 

चार भाषाओं में ऑनलाइन हुआ कार्यक्रम
जानकारी के लिए बता दें कि चार भाषाओं में ऑनलाइन गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ इस वर्ष हिंदू जनजागृति समिति द्वारा हिंदी, गुजराती, बंगाली और उडिया आदि चार भाषाओं में ऑनलाइन गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न हुआ। इस माध्यम से देश विदेश के श्रद्धालुओं ने ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सवों का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान तिलक लगाकर आने वाली सभी हिन्दू बंधू और बहनों का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed