{"_id":"69188a23e2bfd09ef20f0815","slug":"hindi-is-the-language-of-the-nation-not-limited-to-any-one-state-srivastava-noida-news-c-23-1-lko1064-80586-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी राष्ट्र की भाषा, किसी एक प्रदेश तक सीमित नहीं : श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी राष्ट्र की भाषा, किसी एक प्रदेश तक सीमित नहीं : श्रीवास्तव
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हुआ। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह को शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया।
महासचिव प्रो. संजीव कुमार दुबे ने कहा कि संगोष्ठी ने देशभर के हिंदी शिक्षकों और शोधार्थियों को साझा मंच दिया है तथा शिक्षा और प्रशासन में हिंदी के विस्तार को समय की आवश्यकता बताया। प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की भाषा है, किसी एक प्रदेश तक सीमित नहीं, और विज्ञान व प्रौद्योगिकी से जुड़े शोधार्थियों से हिंदी में भी रिसर्च करने का आग्रह किया। प्रो. बंदना पाण्डेय ने कहा कि देश के लगभग सभी प्रदेशों की भागीदारी ने इस संगोष्ठी को लघु भारत का रूप दिया।
समापन समारोह में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहन, इग्नू के कुलसचिव प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो