{"_id":"68502cf9af7dd06e3c0da73c","slug":"high-speed-car-hits-young-man-death-grnoida-news-c-23-1-vns1013-65263-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के ध्यानार्थ : तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के ध्यानार्थ : तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। उसकी पहचान मथुरा निवासी मनीष के रूप में हुई है। वह रविवार शाम को किसी काम से जेवर आया था।
यह हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ, जब मनीष मथुरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मनीष के पिता इंद्रजीत ने सोमवार को जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।