फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High profile gang supplying foreign drugs in rave party busted

गोरखपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : रेव पार्टी में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करने वाले हाई प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश

Tue, 14 Mar 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
High profile gang supplying foreign drugs in rave party busted
रेव पार्टी में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करने वाले हाई प्रोफाइल गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन


- एमएनसी कंसल्टेंट बीटेक पास युवती समेत तीन गिरफ्तार, एमडीएमए की 289 नशीली गोलियां बरामद

- गिरफ्तार युवती के पिता रेलवे में चीफ इंजीनियर और मां डॉक्टर हैं, सेक्टर-61 स्थित कोठी में रहती थी युवती

नंबर
25 लाख कीमत है बरामद एमडीएम गोलियों की
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेव पार्टी, पब और बार में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करने वाले हाईप्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय गिरोह का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली युवती सेक्टर-61 निवासी पूजा गुप्ता, उसके बॉयफ्रेंड मामूरा निवासी अभिषेक चौहान और सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक निवासी पुलकित कपूर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी विदेशी सिंथेटिक ड्रग्स एमडीएमए गोली का इस्तेमाल और सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों के पास से एमडीएमए की 289 गोलियां बरामद की हैं। बरामद गोलियों की अनुमानित करीब 25 लाख रुपये है। गिरोह का सरगना समेत तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है।

कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रविवार रात को एचपी पेट्रोल पंप के पास से सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई करने वाले दो युवकों पुलकित कपूर और अभिषेक चौहान को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद अभिषेक की महिला मित्र पूजा गुप्ता की सेक्टर-61 स्थित कोठी में दबिश दी गई। जहां छानबीन के बाद विदेशी ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आरोपी एमडीएमए नशीली गोलियों की दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। सूर्यांश नामक युवक इन्हें ड्रग्स की सप्लाई करता था। सूर्यांश से पुलकित कपूर ड्रग्स लेकर पूजा और अभिषेक को देता था। फिर पूजा के घर से व्यक्तिगत तौर पर और रेव या अन्य पार्टियों में इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर खरीदते थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्या है एमडीएमए, नशे के साथ बढ़ाती है उत्तेजना

एमडीएमए यानि मिथाईलीन-डाईऑक्सी-मेथएम्फेटामीन। यह एक सिंथेटिक ड्रग्स है। जिसका इस्तेमाल करने पर नशे के साथ उत्तेजना बढ़ती है। अधिक इस्तेमाल करने पर मतिभ्रम की भी स्थिति होती है। इसके इस्तेमाल से शरीर में एनर्जी लेवल एकाएक बढ़ जाता है। गोली का सेवन करने के 15 से 20 मिनट में इसका असर दिखने लगता है। शरीर पर इसका प्रभाव तीन से छह घंटे तक रहता है। यह शरीर को कमजोर करता रहता है और कई बार जानलेवा साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाई प्रोफाइल परिवार से है बीटेक पास पूजा

विदेशी ड्रग्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार पूजा गुप्ता खुद सेक्टर-82 स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कंसल्टेंट है। इसके पिता गोरखपुर में रेलवे के चीफ इंजीनियर हैं। जबकि मां एमबीबीएस डॉक्टर हैं। पूजा ने वेल्लोर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया है। सेक्टर-61 के जिस बहुमंजिला घर में पूजा रहती है। वह उसकी मां के नाम पर है। पूजा इस मकान में अकेली रहती है। उसकी देखभाल के लिए तीन घरेलू सहायक भी वहां रहते थे। इसके घर में इसके प्रेमी अभिषेक का आना जाना था।



नीदरलैंड और अफगानिस्तान से हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-61 स्थित पूजा की कोठी में दबिश दी गई तो वहां कई ऐसे सबूत मिले हैं जिससे पता चला कि ड्रग्स कोरियर के माध्यम से आता था। कोरियर पर नीदरलैंड और अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि इन देशों से ड्रग्स की सप्लाई हो रही थी। पुलिस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है।

बीएमडब्ल्यू कार से ड्रग्स के पैकेट लाता था सूर्यांश
इस ड्रग्स रैकेट का सरगना सूर्यांश फरार है। रैकेट में अभी छह लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें तीन गिरफ्तार हैं और तीन फरार हैं। गिरोह में प्रणय व दिदिप्य भी जुड़े हुए हैं जो फरार हैं। अभी तक तीनों फरार आरोपियों के पता व किसी ठिकाने के बारे में पता नहीं चला है। जांच में पता चला है कि सूर्यांश बीएमडब्ल्यू कार से कोरियर पैकेट में लाकर नोएडा पहुंचाता था।


एक गोली एक से दस हजार तक बेचते थे

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि एमडीएमए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत मांग है। हाईप्रोफाइल लोग, मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग इसके प्रमुख ग्राहक हैं। बताया जाता है कि जिसे इस एमडीएमए गोली की लत लग जाती है वह हर कीमत पर इसे खरीदना चाहता है। पूजा समेत इस गिरोह में शामिल लोग एक गोली को कम से कम एक हजार रुपये में बेचते थे। आरोपी कई बार एक गोली को दस हजार रुपये में भी बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed