फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   high court seeks centre reply on neelam katara plea for security

नीलम कटारा ने उत्तराखंड में मांगी पुलिस सुरक्षा, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
high court seeks centre reply on neelam katara plea for security
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। नीलम कटारा शीघ्र ही उत्तराखंड शिफ्ट होने वाली हैं और उन्होंने वहां पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। नीलम कटारा ने कोर्ट को बताया कि वह इस माह के अंत में दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हो जाएंगी। याचिका पर अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए नीलम कटारा को संभावित खतरे का आंकलन कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति ने मौखिक तौर पर कहा कि चूंकि याची को राजधानी में सुरक्षा मिली हुई है इसलिए उन्हें वहां भी सुरक्षा दी जानी चाहिए। याची के वकील ने कोर्ट को बताया कि नीलम कटारा को 2002 से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन

याची के वकील प्रदीप डे ने कहा कि वित्तीय एवं अन्य कारणों से वह दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हो रही हैं। उन्हें अपनी जान का खतरा है और हाईकोर्ट के पास उन्हें दोनों स्थानों पर सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश सरकारी एजेंसियों को देने का अधिकार है। वहीं केंद्र सरकार के वकील गौरांग कांत ने कहा याची को सुरक्षा मुहैया करवाना राज्य की जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें उत्तराखंड सरकार को अभिवेदन देना चाहिए। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed