फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High court may be sent a report against the hospital if the order is not adhered to

आदेश नहीं मानने पर हाईकोर्ट भेजी जा सकती है अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 30 May 2021 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
High court may be sent a report against the hospital if the order is not adhered to
ग्रेटर नोएडा। कोरोना महामारी से जुड़ी सभी शिकायतों की सुनवाई और कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर बनाई गई पेंडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी (पीपीजीसी) को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इनमें अस्पतालों द्वारा जायज शुल्क से अतिरिक्त वसूली, गलत रिपोर्ट, कोरोना से दम तोड़ने वाली महिला के आभूषण चोरी आदि की शिकायतों पर तीन निजी अस्पतालों को नोटिस देकर 27 मई तक जवाब मांगा गया था। जानकारी मिली है कि अस्पताल प्रबंधनों द्वारा भेजे गए गोलमोल जवाब से कमेटी संतुष्ट नहीं हैं। दो अस्पतालों से सोमवार तक स्पष्ट जवाब देने के लिए कहा गया है। कमेटी दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आदेश देगी और अवमानना करने पर संबंधित के खिलाफ हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी ने कोरोना से जुड़ी शिकायतें सुनने के लिए व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल जारी की हैं। जिन पर पीड़ित लगातार शिकायत कर रहे हैं। शुरुआत में मिली शिकायतों के आधार पर कमेटी ने निम्स, शर्मा और प्रयाग अस्पताल को नोटिस जारी कर 27 मई तक जवाब मांगा था। बताया गया है कि दो अस्पतालों ने गोलमोल जवाब दिया है। वहीं, तीसरे अस्पताल व नई शिकायतों पर कमेटी ने बैठक कर विचार विमर्श किया। एडीएम दिवाकर सिंह का कहना है कि दो अस्पतालों को स्पष्ट जवाब देने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। वहीं, विधि सूत्रों के मुुुताबिक, एक अस्पताल के जवाब के बाद पीड़ित के लगाए आरोप मजबूत दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कमेटी पीड़ित को राहत दिलाने का आदेश दे सकती है। वहीं, अगर अस्पताल प्रबंधन आदेश नहीं मानता तो उसके खिलाफ कमेटी हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेज सकती है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य, उनके व्हाट्स एप नंबर और ईमेल
सदस्य मोबाइल नंबर ई-मेल
सीजेएम सुशील कुमार 9868940965 dlsa.gbnnoida@gmail.com
एडीएम दिवाकर सिंह 7068321515 ds776834@gmail.com
डॉ. सीडी त्रिपाठी 9818665424 cdtripathi@gmail.com
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed