फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Helmet was hanging in the handle, the scooter rider died after hitting the divider

हैंडल में लटका था हेलमेट, डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Helmet was hanging in the handle, the scooter rider died after hitting the divider
नोएडा। हैंडल में हेलमेट लटकाकर जा रहे स्कूटी सवार का बैलेंस बिगड़ गया। स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार सेक्टर-31 निवासी राहुल बजाज (29) की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर-58 में हुआ।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि राहुल बजाज सेक्टर-60 स्थित आईएनरजाइजर कंपनी में सीनियर प्रोसेस एक्जीक्यूटिव एसोसिएट थे। बुधवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे कंपनी में उनकी शिफ्ट खत्म हुई थी। इसके बाद वह स्कूटी से घर के लिए निकले थे। उन्होंने अपना हेलमेट स्कूटी के हैंडल पर लटका रखा था। सेक्टर-58 थाने के पास हैंडल पर हेलमेट लटकने से स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें राहुल का सिर डिवाइडर से भिड़ गया। उनके आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत ही सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्हाेंने दम तोड़ दिया। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed