फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heliport tender opened, South Indian company interested

हेलीपोर्ट का टेंडर खुला, दक्षिण भारत की कंपनी इच्छुक

Thu, 16 Jun 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Heliport tender opened, South Indian company interested
नोएडा। सेक्टर-151ए में प्रस्तावित हेलीपोर्ट निर्माण के लिए एक कदम और आगे बढ़ गया है। हेलीपोर्ट की टेक्निकल बिड खुल गई है। इसमें दक्षिण भारत की कंपनी रिफेक्स इंडस्ट्रीज ने निर्माण की इच्छा जताई है। अब कागजों में कमियों को दूर करने के लिए कंपनी को 10 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोलने के लिए शासन की अनुमति लेनी होगी। करीब दो माह में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हेलीपोर्ट निर्माण के लिए निकले टेंडर में एक भी आवेदक के शामिल होने पर टेक्निकल बिड खोलने की अनुमति शासन ने दी थी। इसके बाद प्राधिकरण ने टेक्निकल बिड खोल दी है। इसमें रिफेक्स ने टेंडर डाला है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी का कूलिंग गैस और पावर सेक्टर में खासा अनुभव है। टेक्निकल बिड खुलने के बाद दस्तावेज की जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी कमियां पाई गईं। उससे कंपनी को अवगत करा दिया गया है। कंपनी को दस दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद भी टेेक्निकल बिड में कंपनी पास नहीं होगी तो दोबारा टेंडर होगा। अगर कंपनी मानक पूरे कर लेती है तो फिर प्राधिकरण की ओर से शासन की समिति से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी तो पता चलेगा कि कंपनी ने कितने पैसे में हेलीपोर्ट का काम करने की इच्छा जताई है। अगर यह भी मानक से कम होगा तो परेशानी होगी। अगर यह मानक तक होगा तो हेलीपोर्ट बनाने की योजना परवान चढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed