फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heavy stone pelting between two sides on the occasion of Eid

ईद के मौके पर दो पक्षों में जबरदस्त पथराव

Wed, 04 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Heavy stone pelting between two sides on the occasion of Eid
पुन्हाना। नूंह जिला के पुन्हाना उपमंडल के गांव सिंगार में ईद के मौके मंगलवार को दो पक्षों में बच्चों में हुई तू-तू मैं-मैं को लेकर बडे़ भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे व जमकर पथराव हुआ, जिसमें करीब छह लोगों के चोट लगी है। घायलों को शहीद हसन खान मेडिकल अस्पताल भेजा दिया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दो पक्षों का गांव में हो रहे खुलेआम पथराव को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी, जिसके बाद काफी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की।
विज्ञापन

झगडे़ में बुजुर्ग मुस्लिम, सद्दाम, गुलफाम, इरफान, नाजिम सहित कई लोग घायल हो गए। घायल नाजिम ने बताया कि चांद पुत्र इकराम, दिल्लु पुत्र मुबीन के बीच सोमवार को झगड़ा हो गया था, जिसको लोगों ने सुलझा दिया था। जब वे सुबह ईद की नमाज पढ़कर घर आ रहे थे तो सद्दाम, कलवा, मुल्ला, रहीस, इसराइल आदि ने अपने घरों से पथराव कर दिया। जिसमें उनके कई लोग घायल हो गए। बिछौर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव सिंगार में झगड़े की सूचना मिली थी। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed