{"_id":"69ef7fbcc1de6d875a055bd4","slug":"heard-the-story-of-dhruva-and-prahlads-character-noida-news-c-1-noi1095-4216607-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुनी ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुनी ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई
विज्ञापन
फोटो है
-- -- -- -- --
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित ईडब्लूएस पॉकेट 7 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरा दिन कथा व्यास नीलांशु दास महाराज ने ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र और नवधा भक्ति की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि जब व्यक्ति सांसारिक विषयों का परित्याग कर प्रभु की शरण में जाता है तो वह सर्वोच्च स्थान को प्राप्त कर लेता है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 28 अप्रैल को समुद्र मंथन, राम जन्म, कृष्ण जन्म, नंदोत्सव आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक किया जा रहा है। इस मौके पर संयोजक संजीव ढाली, देवमणि शुक्ल, रमेश शर्मा, गोरे लाल, रवि राघव, संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, विष्णु शर्मा, नीरज शर्मा, टोनी कपूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो