{"_id":"613b8c5c8ebc3e7fce2539e8","slug":"health-mewat-news-noi6038317120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण पर पहुुंचे। अस्पताल में मिली खामियों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैप्टन शक्ति सिंह ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों के लिए टोकन प्रणाली लागू की जाए। इसके साथ ही जगह-जगह पर बोर्ड लगाए जाएं ताकि मरीज की बारी आने पर वह संबंधित डाक्टर के पास अपने उपचार के लिए जा सके। उन्होंने कहा कि मरीजों की भीड़ होने के कारण जो अव्यवस्था होती है उसको नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि मरीज के आने पर उसको टोकन दे दिया जाए। उन्होंने सिविल अस्पताल में दवाईयों के स्टाक को प्रतिदिन बोर्ड दर्शाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता आएगी तथा अस्पताल में आने लोगों को इसकी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दवाइयों की एक्सपायरी तिथि का ध्यान रखें। इसके लिए वह समय-समय पर दवाइयों का स्टाक चैक करते रहें।
कैप्टन शक्ति सिंह नागरिक अस्पताल में सफाई रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए और अधिक प्रयास किए जाए और मांग के अनुसार वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर-झिरका रणवीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र यादव, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अरविंद, उप-सिविल सर्जन डॉ. आशिष सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन ऱ्- 4 उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा का निरीक्षण करते हुए।
-------------------------------
डाकघर गली होगी दुरुस्त
फिरोजपुर झिरका। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह लोगों की समस्याऐं मिलने पर फिरोजपुर-झिरका कस्बा भी पहुंचे। नगरपालिका द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया।
पुराना डाकघर गली व नाली के लेवल को लेकर मिली शिकायत पर मौका मुआयना करते हुए उन्होंने नगरपालिका फिरोजपुर-झिरका के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए कि इस गली व नाली का लेवल ठीक करें ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। डीसी ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर भी नगरपालिका के कर्मचारियों को निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि दुकान व रहेड़ियों के पास डस्टबिन रखने के लिए दुकानदारों को कहें ताकि शहर में गंदगी न फैले और शहर में सफाई बनी रहें।
इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर-झिरका रणवीर सिंह, नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता विक्रांत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।