फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health is deteriorating due to changing weather in Gautam Buddha Nagar

बदलते मौसम से बिगड़ रही सेहत: अस्पतालों में 50% मरीज मौसमी बीमारियों के ही, इन बातों का रखें विशेष ख्याल

Mon, 09 Feb 2026 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Feb 2026 11:11 PM IST
सार

फरवरी की शुरुआत में बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। सुबह-शाम की ठंड और दिन में तेज धूप के चलते सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
Health is deteriorating due to changing weather in Gautam Buddha Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

जिले के बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। फरवरी के पहले हफ्ते में सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार के साथ-साथ उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना 500 से 600 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 50 प्रतिशत मरीज इन्हीं मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। बीते कुछ दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार शेलेत ने बताया कि दिन में धूप निकलने से लोग हल्के कपड़े पहनकर ऑफिस और स्कूल निकल जाते हैं, लेकिन सुबह और शाम की ठंड को नजरअंदाज करना बीमारी की बड़ी वजह बन रहा है। ठंड का असर मार्च तक बना रह सकता है, ऐसे में लापरवाही न करें। ठंड शरीर के विभिन्न अंगों पर असर डाल सकती है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। उन्होंने लोगों को गुनगुने पानी का सेवन करने, सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने और प्रदूषण से बचने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का विशेष ख्याल रखें-
- सुबह पेट भरकर नाश्ता करें। पानी की कमी से बचें।
- बुखार, खांसी, गले में खराश और बदन दर्द हो तो लापरवाही न करें।
- बार-बार हाथ साबुन से धोना फ्लू से बचाव का सबसे सरल उपाय है।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें
- बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और मधुमेह/हृदय रोगी विशेष सावधानी बरतें।
- पर्याप्त आराम, तरल पदार्थ और संतुलित आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
- फ्लू वैक्सीन उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए सुरक्षा कवच है।
- वायरल बुखार में खुद से दवाएं लेना नुकसानदेह हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed