फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health check-up of 103 villagers in the camp

Noida News: शिविर 103 ग्रामीणों की हुई सेहत की जांच

Thu, 09 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 103 villagers in the camp
महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिविल सर्जन नारनौल के आदेशानुसार उप स्वास्थ्य केंद्र रिवासा में टीबी जांच शिविर लगा। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीरबल, स्वास्थ्यकर्मी मनोज देवास, आशा वर्कर जगता व सुनीता ने 103 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की। 12 संभावित टीबी मरीजों के बलगम के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

शिविर के आयोजन में पवन एसटीएस, देवेंद्र हूमन कोरियर ने विशेष सहयोग दिया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में आए मरीजों के एचबी, बीपी और शुगर की जांच की गई और जांच उपरांत जिनको दिक्कत मिली उनको दवाइयां दी गईं। इस जांच शिविर में मुख्य रूप से महिलाएं, बुजुर्ग, टीबी के मरीजों के परिवार के सदस्य, खांसी-जुकाम, बुखार, शुगर व बीपी के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर एसटीएस पवन कुमार, स्वास्थ्यकर्मी मनोज के साथ टीबी के मरीजों के घर जा करके उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि फेफड़ों की टीबी में छह माह का पूरा दवा कोर्स लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाता हैं। टीबी के मरीज का दवा का कोर्स चलता हैं तब तक सरकार की ओर से मरीज को खुराक लेने के लिए एक हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed