Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health center building in poor condition; diagnostic equipment also out of order

Noida News: स्वास्थ्य केंद्र का भवन बीमार, जांच मशीन भी खराब

Thu, 12 Nov 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Health center building in poor condition; diagnostic equipment also out of order
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में संचालित तुगलपुर यूपीएचसी में खराब जांच एटीएम। संवाद
फोटो
विज्ञापन

- 10 कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद निरीक्षण में मिली एक एएनएम, दवा कक्ष में अव्यवस्था और भवन में सीलन
उदय राज पटेल
ग्रेटर नोएडा। जिस स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना 30 से 40 मरीज बीमारी से राहत पाने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां खुद स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाली का शिकार है। तुगलपुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में जर्जर भवन, गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। मरीजों को स्वच्छ माहौल में उपचार मिलना तो दूर, केंद्र के कमरों की हालत और रखरखाव देखकर ही व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहीं दीवारों पर सीलन है तो कहीं दवा कक्ष में सामान बिखरा पड़ा है। मरीजों की जांच के लिए लगाई गई एटीएम मशीन भी बंद पड़ी है।
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली यहीं तक सीमित नहीं है। केंद्र में 10 कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद निरीक्षण के दौरान मौके पर केवल एक एएनएम मौजूद मिली। डॉक्टर छुट्टी पर थीं, जबकि फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित था। एएनएम के फोन करने के बाद फार्मासिस्ट केंद्र पहुंचा। घनी आबादी वाले तुगलपुर में बड़ी संख्या में लोग प्राथमिक उपचार के लिए इसी केंद्र पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


दवा कक्ष में अव्यवस्था :
दवा कक्ष में भी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। यहां दवाइयों के डिब्बे और अन्य जरूरी सामान व्यवस्थित तरीके से रखने के बजाय इधर-उधर बिखरे पड़े थे। दवाओं के रखरखाव और कक्ष की स्थिति देखकर साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति नजर आई। जिस कक्ष से मरीजों को उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, वहां साफ-सफाई और व्यवस्थित रखरखाव बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच मशीन बंद, मरीज परेशान :
मरीजों की प्राथमिक जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई एटीएम मशीन भी निरीक्षण के दौरान बंद मिली। इस मशीन से मरीजों की लंबाई, वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन स्तर और शरीर का तापमान समेत कई जरूरी जांच की जा सकती हैं। इसका उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर बुनियादी जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। मशीन बंद होने से मरीज इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

आज मैं छुट्टी पर हूं। स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी की समस्या को लेकर स्वच्छता पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, एटीएम जांच मशीन को चालू कराने के लिए सीएमओ कार्यालय में लिखित आवेदन दिया गया है। मशीन ठीक कराने के लिए विभाग को अवगत करा दिया गया है। - डॉक्टर रिषिका गुप्ता, प्रभारी, तुगलपुर पीएचसी



ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में संचालित तुगलपुर यूपीएचसी में खराब जांच एटीएम। संवाद

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में संचालित तुगलपुर यूपीएचसी में खराब जांच एटीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed