{"_id":"642eefd4477a9c95b000a716","slug":"health-atm-needs-self-treatment-noida-news-c-1-gnd1002-409249-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हेल्थ एटीएम को खुद इलाज की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हेल्थ एटीएम को खुद इलाज की जरूरत
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम को खुद इलाज की जरूरत
कहीं पर रिएजेंट खत्म तो कहीं पर नहीं खुली मशीनों की पैकिंग
मरीजों को निजी अस्पतालों में करानी पड़ रही जांच
नेहा शर्मा
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एटीएम को अब खुद इलाज की जरूरत पड़ने लगी है। तीन महीने पहले इनको स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया था। रिएजेंट खत्म होने की वजह से शुगर, हीमोग्लोबिन समेत कई जांचें बंद हो गई हैं, सिर्फ वजन, ऊंचाई, ब्लड प्रेशर जैसी सामान्य जांच ही हो पा रही है। मजबूरी में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों के पास बनी निजी लैब में जांच करानी पड़ रही है। हद तो तब है जब कई स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हेल्थ एटीएम की पैकिंग तक नहीं खोली गई है।
जांच के लिए मिली थी सिर्फ 50 स्ट्रिप
ममूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक स्टाफ ने बताया कि अलग-अलग जांच के लिए सिर्फ 50 स्ट्रिप मिली थी, जबकि एक दिन में इतनी जांच हो जाती है। स्ट्रिप खत्म न हो, इसके लिए एक दिन में एक से दो लोगों की जांच करते थे, लेकिन इतनी कम स्ट्रिप कब तक चल सकती थी। रिएजेंट आने के बाद जांच फिर शुरू हो जाएगी, हालांकि अन्य जांचें की जा रही हैं।
सेक्टर-22 के अर्बन हेल्थ सेंटर में जनवरी में हेल्थ एटीएम लग गया था, लेकिन अभी तक इसकी पैकिंग नहीं खुली है। तीन महीने पहले जब स्टाफ से हेल्थ एटीएम शुरू होने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ट्रेनिंग के बाद एक सप्ताह के अंदर एटीएम की सुविधा लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को जब फिर से पूछा गया कि हेल्थ एटीएम की सुविधा कब शुरू होगी तो उन्होंने उसी जवाब को दोहरा दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बाद मशीन जल्द शुरू हो जाएगी, जबकि यहां के हेल्थ सेंटर में वाइफाई की सुविधा तक नहीं है। ऐसे में मशीन कैसे चल पाएगी। अस्पताल प्रशासन ने मशीन को उठाकर एक साइड में रख दिया है।
विज्ञापन
मरीजों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं
अर्बन हेल्थ सेंटर में बाहर कुर्सियां लगी हुई हैं, ताकि मरीज बैठकर अपने नंबर का इंतजार कर सके, लेकिन आधी कुर्सियां टूट चुकी हैं। अगर भीड़ हो जाती है तो आधे मरीजों को खड़े रहना पड़ता है।
बिसरख के स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम लगाया गया था, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सचेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रेनिंग होने के बाद हेल्थ एटीएम की सुविधा शुरू की जाएगी। हेल्थ एटीएम के जरिए बीएमआई, ऑक्सीजन सैचुरेशन, प्लेटलेट्स काउंट, ब्लड शुगर सहित 30 से ज्यादा जांचें की जा सकती हैं। अभी जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। अधिकतर जगह पर शुगर और अन्य जांच के रिएजेंट खत्म हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच अन्य जगहों पर भी हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे हैं।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि रिएजेंट की मांग सरकारी पोर्टल पर करें। सरकारी प्रक्रिया के तहत ही रिएजेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। -डॉ अशोक कुमार सिंह, हेल्थ एटीएम के नोडल अधिकारी