{"_id":"659d9c79d321eed2b30c1357","slug":"head-clerk-caught-taking-bribe-of-seven-thousand-rupees-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-24231-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रधान लिपिक सात हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रधान लिपिक सात हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन
फोटो -
प्रधान लिपिक सात हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
- उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने की कार्रवाई
- ठेकेदारी पंजीयन के लिए मांग रहा था रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विकास भवन में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रधान लिपिक चंद्रपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रधान लिपिक ठेकेदारी के पंजीयन की एवज में मंगलवार को सात हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। आरोपी के खिलाफ टीम ने थाना सूरजपुर में केस दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने विगत 4 जनवरी को ई श्रेणी में ठेकेदारी के पंजीयन के लिए आवेदन किया था। प्रधान लिपिक चंद्रपाल सिंह ने इसके लिए उससे सात हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। कई प्रकार से अनुचित दबाव भी बनाया। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की शिकायत उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, मेरठ में कर दी। जांच कर टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। टीम ने मंगलवार को शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों की गड्डी देकर प्रधान लिपिक के पास भेजा। जैसे ही लिपिक ने नोट अपने हाथ में लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। सतर्कता टीम ने लोगों से अपील की है भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की शिकायत फोन नंबर 9454401866 पर कर सकते हैं।