फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   He used to steal luxury cars after seeing their advertisements on Facebook.

Noida News: फेसबुक पर लग्जरी कारों का विज्ञापन देखकर उसे करता था चोरी

Sun, 21 Sep 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
He used to steal luxury cars after seeing their advertisements on Facebook.
फेसबुक पर लग्जरी कारों का विज्ञापन देखकर उसे करता था चोरी
विज्ञापन

फेज-1 थाना पुलिस ने युवक को पकड़ा, बिहार से आकर होटल में रुकता और एसयूवी चोरी कर ले जाता था

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बिहार के कैमूर में रहने वाले एक युवक को लग्जरी कारों का ऐसा शौक सवार हुआ कि वह शातिर चोर बन गया। युवक फेसबुक पर यूजर्स की तरफ से जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का देखता। इसमें जो कार उसे पसंद आती उसे देखने के लिए बिहार से दिल्ली-एनसीआर आता।
फिर कम कीमत लगाकर उसके मालिक से बात करता। इससे सौदा तय नहीं हो पाता लेकिन इसके बाद युवक का निशाना तय होने लगता था। यह उस कार की रेकी करनी शुरू कर देता था। कार कहां पर खड़ी होती है और कहां पर चोरी करना आसान होगा फिर मौका पाकर वाहन चोरी कर लेता। इसके बाद कुछ दिन उस चोरी के वाहन से नोएडा समेत अन्य शहरों में जाकर टहलता था। शनिवार को इसे एक फॉर्च्यूनर के साथ पकड़ा गया तब यह खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया है कि इसने पहले दिल्ली से एक ऑडी इसी तरह चोरी की थी।
विज्ञापन






फेज-1 थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि टीम ने सेक्टर-5 के पास से एक फॉर्च्यूनर सवार युवक को रोका। फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट थोड़ा मुड़ी हुई थी। संदेह होने पर उससे कागज दिखाने के लिए कहा गया। वाहन के कागज मोबाइल में हैं और मोबाइल बंद हो गया है। यह बहाना देकर वह टालमटोल करने लगा। संदेह गहराने पर पुलिस ने उसे पावर बैंक मुहैया करवाया लेकिन वह मोबाइल चार्ज करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पता चला कि फॉर्च्यूनर चोरी की है। आरोपी की पहचान बिहार के कैमूर निवासी जमील अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। पैसा न होने के कारण उसका शौक पूरा नहीं हो रहा था। चोरी की गाड़ियों की नंबर प्लेट हटाकर आरोपी उसे खुद ही चलाता है। अगर इस दौरान चोरी की गाड़ी का उसे अच्छा दाम मिल जाता है तो आरोपी बेच भी देता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर चुका है। बरामद फॉर्च्यूनर हरियाणा नंबर की है। आरोपी 12वीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed