फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   He used to come from Madhya Pradesh and commit theft in Delhi, arrested

Noida News: मध्यप्रदेश से आकर दिल्ली में करता था चोरी, गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
He used to come from Madhya Pradesh and commit theft in Delhi, arrested
दक्षिणी-पश्चिमी जिला की सागरपुर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से आकर दिल्ली में सेंधमारी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी में शामिल औजार के साथ लाखों रुपये का सोना बरामद किया है। बदमाश पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बदमाश की पहचान गांव बदीपुरा, बड़वानी (मध्यप्रदेश) निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है। दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 17 अप्रैल को सागरपुर थाना पुलिस को इलाके में चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 अप्रैल की रात वह घर से बाहर गए थे। सुबह लौटने पर देखा कि घर और आलमारी के ताले टूटे हुए हैं। जांच पर पता चला कि बदमाश घर से आधा किलो सोने के गहने, चांदी सहित 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी की जांच की। इसमें पता चला कि चोरी करके तीन चोर बाइक से भागे थे। बाइक मायापुरी से उसी रात चुराई थी।
विज्ञापन

आगे की जांच में बदमाशों में से एक का मोबाइल नंबर मध्य प्रदेश में सक्रिय मिला। पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अन्य दो आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। आसानी से रुपये कमाने के लिए वह मध्य प्रदेश से दिल्ली आकर चोरी करते थे। पुलिस दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाश महाराष्ट्र में भी वारदात को अंजाम दे चुका है और महाराष्ट्र पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed