फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   he corporation issued a notice regarding the construction of a lift in Nilambar Apartment

Noida News: नीलांबर अपार्टमेंट में लिफ्ट निर्माण पर निगम ने जारी किया नोटिस

Fri, 07 Nov 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
he corporation issued a notice regarding the construction of a lift in Nilambar Apartment
-निर्माण में अनियमितता और स्वीकृत नक्शे से भिन्न निर्माण मामले में हुई कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नीलांबर अपार्टमेंट में लिफ्ट निर्माण को लेकर विवाद गहराने लगा है। नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के केशवपुरम जोन ने लिफ्ट निर्माण में अनियमितता और स्वीकृत नक्शे से भिन्न निर्माण के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, फ्लैट नंबर सी-91 से सी-94 के बीच लिफ्ट और कनेक्टिंग ब्रिज के निर्माण के लिए अप्रैल में निगम की ओर से अनुमति (एनओसी) दी गई थी। इसके बाद शिकायतें मिलने पर बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों ने साइट का निरीक्षण किया। रिपोर्ट में पाया गया कि लिफ्ट को स्वीकृत स्थान से हटाकर दूसरी जगह बनाया गया है, साथ ही कनेक्टिंग ब्रिज को टेरेस तक बढ़ाया गया है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर एमसीडी ने शो कॉज नोटिस जारी किया और लिफ्ट की अनुमति निरस्त कर दिया। इस कार्रवाई में केशवपुरम जोन के सहायक अभियंता मोडन कुमार ने नोटिस जारी किया है। शिकायत के आधार पर संबंधित पक्षों राज बाला, अजीत सिंह लाकड़ा और आर्किटेक्ट सुमित दहिया को 15 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए थे। निगम के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed