{"_id":"6ab528781171a66f5904b7d8","slug":"hdjdkdkdnd-noida-news-c-1-1-noi1125-4760601-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिषदीय स्कूलों के मनाया गया मीना का जन्मदिन, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिषदीय स्कूलों के मनाया गया मीना का जन्मदिन, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के मनाया गया मीना का जन्मदिन।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में मीना मंच कार्यक्रम के तहत मीना का जन्मदिन मनाया गया। चारों विकास खंडों बिसरख, दादरी, दनकौर और जेवर के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार के मार्गदर्शन और बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक के नेतृत्व में किया गया। मुख्य कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय सालारपुर में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर बनाओ, कहानी सुनाओ, नृत्य और संगीत जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मीना मंच की जिला नोडल अर्चना पांडेय ने बताया कि मीना मंच का उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से छात्राओं को बाल अधिकारों, सुरक्षा, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाता है।
कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल बिसरख से अनीता यादव, दादरी से कनिका सिंह, दनकौर से ज्योतिर्मय पांडेय, जेवर से कल्पना सहित मास्टर ट्रेनर करण सिंह, महेश कुमार, पायल मौजूद रहे।
इस अवसर पर एआरपी नीति, पारुल गुप्ता, अंजना दीक्षित, रूबी सिंह, योगिता, एसआरजी पारुल चौधरी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सुगमकर्ता दीपा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।