फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hawkers will not enter without identity card

Noida News: फेरी वाले बगैर पहचान पत्र के नहीं करेंगे प्रवेश

Sun, 27 Jul 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Hawkers will not enter without identity card
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर तीन में निवासियों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि फेरी वालों पर नियंत्रण के लिए उनके पहचान पत्र की व्यवस्था कर दी गयी है। सेक्टर में एक अगस्त से कोई भी फेरी वाला बगैर पहचान पत्र के ब्लॉक में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार घरेलू सहायक और सहायिकाओं को पहचान पत्र वितरित किये जायेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल ब्लॉक में एक गार्ड के साथ शुरुआत की जा रही है। आगे चलकर इनमें बढ़ोतरी होती रहेगी। इस व्यवस्था को करने के लिए फिलहाल एक हजार रुपया महीना देय होगा। सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी सबकी सहमति बनी और सभी ने इसमें सहयोग देने का वादा किया। अभी तक ब्लॉक में एंट्री का कोई साफ रास्ता नहीं क्योंकि इन जगहों पर विवाद बताया जाता है। इसको देखते हुए ब्लॉक के बीच की रोड को सर्विस रोड में मिलाने को लेकर सहमति बनी। इस रास्ते के बनने से पूरे ब्लॉक की एंट्री की समस्या खत्म हो जाती है। इस बाबत उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर के इसे स्वीकृत करने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed