फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana has become an example in the country in providing education and health services: MLA Dr. Krishna

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने में देशभर में मिसाल बना हरियाणा : विधायक डॉ. कृष्ण

Thu, 16 Oct 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana has become an example in the country in providing education and health services: MLA Dr. Krishna
फोटो : 2भुवनेश्वर स्थित विधानसभा में हरियाणा के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे बावल विधायक
बावल। बावल विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित विधानसभा में हरियाणा के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे। वहां विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा में सबका साथ, सबका विकास के तहत अंत्योदय की भावना के साथ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को भी लाभ पहुंचाने को लेकर संकल्पित है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेलों में आधुनिक उपकरण और करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर खिलाड़ियों का मान बढ़ाया जा रहा है जिससे हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व में डंका बज रहा है। इसी तरह किसान, जवान, मजदूर और महिलाओं के लिए जनहित में योजनाएं धरातल पर उतारकर सशक्त और मजबूत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है। स्कूली स्तर के साथ-साथ उच्च शिक्षा में भी प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह की छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन योजनाएं लागू की हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में भी अपना भविष्य बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार के स्किल कोर्स करवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में भी हरियाणा प्रदेश ने देशभर में अपना नाम चमकाया है। इसी दिशा में किडनी मरीजों को सभी नागरिक अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में डायलिसिस की मुफ्त में सुविधा देकर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed