फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   harrashed women for dowry

दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 05 Nov 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
harrashed women for dowry
तावडू। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लालची ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित मंजू रानी निवासी तावडू ने बताया कि उसकी शादी मनोज पुत्र मुन्नालाल निवासी रामपुरा जिला रेवाड़ी के साथ जनवरी 2019 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में उनके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। जिन्होंने शादी के बाद से ही दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और दहेज में एक कार की मांग करने लगे। असमर्थता जाहिर की उसे मारपीट घर से निकाल दिया। पंचायत स्तर पर घर बसाने की कोशिश की गई। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति मनोज, सास बीरो रानी, बुधराम, रमेश कुमार व एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed