{"_id":"653135e16909f6e9c80d9284","slug":"half-of-the-session-passed-but-the-money-for-the-dress-did-not-come-noida-news-c-1-gnd1002-1032319-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आधा सत्र बीता पर नहीं आए ड्रेस के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आधा सत्र बीता पर नहीं आए ड्रेस के पैसे
विज्ञापन
आधा सत्र बीता पर नहीं आए ड्रेस के पैसे
गुलाबी ठंड के साथ छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें
करीब 30 प्रतिशत छात्रों के नहीं आए पैसे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। परिषदीय स्कूलों में सत्र शुरू हुए छह माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक छात्रों को ड्रेस, जूते, मोजे, स्वेटर और बैग के पैसे नहीं आए हैं। कोई छात्र अपनी बड़ी बहन तो कोई भाई की ड्रेस पहनकर स्कूल आ रहे हैं। गर्मी तो जैसे-तैसे कट गई, लेकिन गुलाबी ठंड के साथ छात्रों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि स्कूल प्रबंधकाें का कहना है कि अधिकतर छात्रों के पैसे अकाउंट में आ गए हैं। सिर्फ उन छात्रों के पैसे नहीं आए हैं, जिनका दाखिला देर से हुआ या फिर बैंक अकाउंट से आधार नहीं जुड़ा हुआ है।
जिले के 511 परिषदीय स्कूलों में अप्रैल माह से नया सेशन शुरू हो गया था। इन स्कूलों में करीब 90 हजार छात्र पढ़ते हैं। छात्रों के ड्रेस, स्वेटर, जूते, मोजे और बैग के लिए 1200 रुपये अभिभावकों के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं, ताकि अभिभावक अपने स्तर पर छात्र के लिए पूरी स्कूल ड्रेस खरीद सकें। शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि करीब 30 प्रतिशत छात्रों का पैसा अभी तक नहीं आया है। कुछ अभिभावकों का कहना है कि गर्मी तो कट गई है, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ मुश्किलें बढ़ती जाएंगी। अकाउंट में पैसा कब आएगा, इसके लिए अभिभावक स्कूल में आकर पता कर रहे हैं। अभिभावकों को बताया जा रहा है कि छात्रों की लिस्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। उम्मीद है कि माह के अंत तक धनराशि अभिभावकों को मिल जाएगी।
अभी तक पैसा नहीं आया है। इस बारे में पता करने के लिए कई बार पापा स्कूल में आए हैं। टीचर ने पापा को बोला है कि जल्द ही पैसा आ जाएगा। अभी तक मेरी कक्षा में कई बच्चों के पैसे नहीं आए हैं। -त्रिशा कुमारी, छात्रा
विज्ञापन
पापा ने खुद के पैसों से ड्रेस खरीदी है। अभी तक पैसा नहीं आया है। स्कूल की तरफ से बोला गया है कि इस महीने के अंत तक पैसा आ जाएगा। -काव्या, छात्रा