{"_id":"69164a4aefa9add9e6091935","slug":"had-sardar-patel-not-been-there-hyderabad-would-have-been-a-headache-for-us-like-kashmir-minister-yogendra-upadhyay-na-news-c-4-1-bly1039-766202-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल न होते तो हैदराबाद भी हमारे लिए कश्मीर की तरह सिरदर्द होता : मंत्री योगेंद्र उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल न होते तो हैदराबाद भी हमारे लिए कश्मीर की तरह सिरदर्द होता : मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
विज्ञापन
नवाबगंज। सरदार पटेल न होते तो हैदराबाद भी हमारे लिए कश्मीर की तरह सिरदर्द होता। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कस्बे के पटेल चौक पर आयोजित सभा में कही।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनो, छात्र-छात्राओं ने पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ बीजामऊ गांव से सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किया। पदयात्रा के समापन के बाद कस्बे के पटेल चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद आए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बैठक को संबोधित किया और कहा कि मैं धर्म निरपेक्षता की परिभाषा समझता हूं। हम आपकी अजान का सम्मान तब करेंगे जब आप हमारी भागवत की इज्जत करना सीखोगे। नहीं तो राष्ट्रविरोधियों के लिए इस घर में जगह नहीं है। भारत में रहना है तो सभी को वंदेमातरम् कहना होगा।
इस मौके पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, रविंद्र सिंह राठौर, श्रुति गंगवार, रवि गंगवार, नीरेंद्र राठौर, मुरारी लाल गंगवार, आशुतोष गंगवार, डाॅ. मीनाक्षी गंगवार ,पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद