फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hacked the CUG number of the District Magistrate and called the DM of Prayagraj

जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर को हैक कर प्रयागराज के डीएम को किया फोन

Sun, 12 Dec 2021 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Hacked the CUG number of the District Magistrate and called the DM of Prayagraj
नोएडा। अगस्त-2020 में साइबर अपराधी ने जिलाधिकारी (डीएम) सुहास एलवाई के सीयूजी नंबर को हैक कर प्रयागराज के जिलाधिकारी को फोन कर दिया। जब उन्होंने जिलाधिकारी सुहास से संपर्क किया तो मामले का खुलासा हुआ। इस पर 8 नवंबर-2021 को सेक्टर-32 स्थित साइबर क्राइम थाने में जिलाधिकारी की शिकायत पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जिलाधिकारी ने यूपी साइबर सुरक्षा के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह से शिकायत की। इसमें उन्होंने बताया कि 29 अगस्त 2008 को जिलाधिकारी प्रयागराज ने जानकारी दी थी कि उनके सीयूजी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बताया था, जबकि उन्होंने फोन नहीं किया था। इसके बाद जिलाधिकारी प्रयागराज ने कॉल का स्क्रीन शॉट भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधियों ने सीयूजी नंबर को हैक कर फोन किया था जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मामले में विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed