{"_id":"684c301792d674c9d40e4083","slug":"guru-harkrishna-institute-of-medical-sciences-and-research-started-noida-news-c-340-1-del1011-93754-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुरु हरकृष्ण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुरु हरकृष्ण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च शुरू
विज्ञापन
50 रुपये में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सेवाएं मिलेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बाला साहिब अस्पताल को नया स्वरूप देते हुए अब इसे गुरु हरकृष्ण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के रूप में लोगों को समर्पित किया है। अस्पताल का उद्घाटन बाबा बचन सिंह ने किया। कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह इमारत करीब 20 वर्षों से वीरान थी, जिसे आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पताल में तब्दील करना बड़ी उपलब्धि है।
वर्ष 2019 में यहां मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई थी। अब ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक वार्ड कार्यरत हैं। दिल्ली सरकार जल्द ही इस अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मंजूरी देगी, जिससे हजारों जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने सुझाव भी दिया कि कमेटी को लॉ कॉलेज की स्थापना पर विचार करना चाहिए, ताकि संगत के युवा लाभान्वित हो सकें। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने स्पष्ट किया कि विपक्षी दल ने अस्पताल को लेकर निराधार प्रचार किया था। छह वर्षों तक किसी ने अस्पताल की सुध नहीं ली, जबकि सिरसा के नेतृत्व में बनी नई टीम और मौजूदा कार्यकारिणी ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा। अस्पताल में सरकारी दरों पर निजी संस्थानों से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जरूरतमंदों के लिए ओपीडी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त होंगी। साथ ही, 50 रुपये में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सेवाएं मिलेंगी।