फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guest teacher demands hike in wages

अतिथि अध्यापकों ने की वेतन बढ़ाने की मांग

Sun, 23 Aug 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Guest teacher demands hike in wages
नगीना। जिले के अतिथि अध्यापक यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सतीश यादव के साथ बैठक की। इस दौरान पांच सूत्रीय और वेतन बढ़ाने की मांग के लिए आंदोलन करने का एलान किया गया। साथ ही पिछले दो सप्ताह में पांच अतिथि अध्यापकों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा गया। नगीना खंड प्रधान संजय शास्त्री ने बताया कि अतिथि अध्यापक 2006 से अब तक नियमित शिक्षकों से अधिक काम कर रहे हैं। कुछ शिक्षक तो ऐसे हैं जो 250 किलोमीटर दूर से पढ़ाने आते हैं। महंगाई के दौर में उनके वेतन में बीस फीसदी की बढ़ोतरी होनी चाहिए। संजय शास्त्री ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में पांच शिक्षकों की मौत हुई लेकिन सरकार ने किसी प्रकार की सहायता नहीं दी है। दो सप्ताह में साथी अशोक गर्ग करनाल, सुरेंद्र सियाल व सतबीर पानीपत, हरिदत्त यादव रेवाड़ी, रूश्तम की मौत हुई है। अध्यापक यूनियन की मांग है कि हरियाणा सरकार उनका वेतन बढ़ाए। उनके परिवारों को सरकारी नौकरी दे। तबादला नीति में शामिल किया जाए। मरणोपरांत दस लाख रुपये का राहत पैकेज दिया जाए। सरकार इन मांगों पर जल्दी से जल्दी सुनवाई करके समाधान करे। मौके पर संजय शास्त्री, सुभाष नूंह, संतलाल, नीरज, राजेश फिरोजपुर, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed