फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guard beaten up for opposing entry into the company

Noida News: कंपनी में घुसने के विरोध पर गार्ड से मारपीट

Thu, 23 Oct 2025 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Guard beaten up for opposing entry into the company
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कंपनी में रात के वक्त जबरन घुसकर शौच करने का विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई। गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर क्षेत्र में स्क्यूब पाइप कंपनी में बदायूं के नाघा गांव निवासी जयंत प्रकाश सुरक्षा गार्ड हैं। 20 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 10 बजे वह तैनात थे। उसी दौरान दुर्गा प्रॉपर्टीज के विकास गौड़ अपने साथी के साथ कंपनी की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। वे वहीं शौच करने लगे। जब जयंत ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने मारपीट की। शोर मचाने पर अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। उपचार के बाद जयंत ने कोतवाली में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed