{"_id":"69038b58f1c2ced174075564","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79252-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फोन चोरी कर बैंक खाते से 1.70 लाख उड़ाने वाले दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फोन चोरी कर बैंक खाते से 1.70 लाख उड़ाने वाले दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
फोटो
-- -- -- -- -- --
-सूरजपुर पुलिस ने आरोपियों के पास से आरोपियों ने नई खरीदी की बाइक
-पुलिस ने आरोपियों के पास से खाते फ्रीज कराई गए शेष 30 हजार रुपये वापस कराए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की रकम से खरीदी गई नई बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों से शेष 30 हजार की रकम फ्रीज कर वादी को वापस दिलाई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 23 सितंबर 2025 को पीड़ित का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। आरोपियों ने पीड़ित के सिम का दुरुपयोग कर ओटीपी के जरिए उसके बैंक खाते से 1.70 लाख की राशि अपने खातों में स्थानांतरित कर ली थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल खातों को फ्रीज कराया था। गुरुवार को पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दोनों वांछित आरोपी कृष्ण कुमार और आयुष यादव निवासी एटा को रामलीला मैदान सूरजपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की रकम से नई बाइक खरीदने की बात कबूल की है। जिसे वह बिना नंबर प्लेट के चला रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।