फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: घर में हैवानियत की हदें पार, पति की पिटाई से पत्नी का जबड़ा टूटा

Mon, 26 Oct 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
-देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में महिला से मारपीट का मामला
विज्ञापन

-गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति पर आरोप है कि उसने पत्नी को इतना पीटा कि उसका जबड़ा टूट गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर पति हिमांशु राय के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज किया है।
मूलरूप से होशियारपुर पंजाब की रहने वाली ऋचा कुमारी ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात करीब 10:38 बजे उनकी बहन अभिलाषा ने फोन कर सूचना दी कि उसके पति हिमांशु राय निवासी देविका गोल्ड होम्स ने उसे बुरी तरह मारा है। इससे उसका जबड़ा टूट गया और मुंह से काफी खून बह रहा है। अभिलाषा के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हिमांशु ने उसे जान से मारने की नीयत से गला दबाया। इस दौरान सास-ससुर वहीं खड़े होकर चुपचाप सब देखते रहे। बाद में उन्होंने हिमांशु को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

ऋचा ने पुलिस को फोन से सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अभिलाषा को निक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि जबड़ा टूटा है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद ऋचा ने 25 अक्तूबर को ऑपरेशन के लिए अभिलाषा को भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ऋचा ने हिमांशु और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed