{"_id":"6abd2818d9591777a20a96f4","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4782462-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनी से घर लौट रहे दोस्तों को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनी से घर लौट रहे दोस्तों को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र में कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहे दो युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। अजय कुमार और नितिन दोनों दोस्त हैं और नगलाचरणदास गांव में किराये पर रहते हैं। दोनों फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। अजय ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे दोनों सेक्टर-80 स्थित कंपनी से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पानी की बोतल लेने के लिए दोनों एक दुकान पर रुके। आरोप है कि वहां आसिफ और फजलू हाजी का बेटा अपने साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान नितिन की आरोपियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विरोध करने पर आसिफ के साथ आए तीन लोगों ने नितिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल नितिन को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।