{"_id":"6abd1a8554f8028c1e0cab08","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4782234-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
- रेकी के बाद ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराता था आरोपी
- चोरी के सात हजार रुपये और औजार बरामद, 50 से अधिक वारदात करने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में घरों में चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी फहीम (24) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के लोनी में रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को सेक्टर-21 से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और सात हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की 50 से अधिक वारदात करने की बात बताई है। साथ ही उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी के बाद टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को फहीम के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सेक्टर-21 से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।