{"_id":"6a98414066b1d3c2ff0424e4","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4679043-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब ई साक्ष्य के आधार पर होगी मामलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब ई साक्ष्य के आधार पर होगी मामलों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिजली चोरी संबंधित सभी प्राथमिकी सेक्टर 63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में हुए हैं दर्ज, इसके आधार पर की जाएगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली चोरी मामलों में भी अब ई साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। लंबित मामलों में भी ई साक्ष्य जुटाने में टीम लग गई है। साक्ष्य जुटने के लगभग दो महीने के अंदर विवेचना पूरी की जाएगी। फिलहाल सात हजार से ज्यादा मामले थाने में लंबित हैं।
हाल ही में मिले बॉडी वान कैमरे से की गई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य हो गया है। इन सभी के पूरे होने पर ही मामले को आगे बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि सेक्टर 63 में एंटी पावर थेफ्ट थाना है। यहां पर बिजली चोरी से संबंधित मामले दर्ज किए जाते है। वर्ष 2024 के बाद दर्ज मामलों में ई साक्ष्य जुटाने की व्यवस्था थी लेकिन इसका प्रभावी इस्तेमाल नहीं हो रहा था। अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिजली चोरी से जुड़े साक्ष्यों को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जाएगा। अभी तक पुराने ढर्रे की तरह काम किया जा रहा था। कागजों में साक्ष्य दर्ज किए जाते थे जो कि खराब हो जाते थे। थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया अब विवेचना में ई साक्ष्य जुटाने को प्राथमिकता दी जा रही है।