Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdf

Noida News: टेलीग्राम पर दोस्ती कर ई-कॉमर्स कारोबार के नाम पर 20.36 लाख रुपये ठगे

Thu, 19 Nov 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
gsdf
टेलीग्राम पर दोस्ती कर ई-कॉमर्स कारोबार के नाम पर 20.36 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- ऑनलाइन रीसेलर स्टोर खुलवाकर निवेश कराया, शुरुआत में 10 प्रतिशत कमीशन और नौ हजार रुपये लौटाकर जीता भरोसा
- रकम निकालने के लिए 11 लाख रुपये टैक्स मांगा, साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। टेलीग्राम पर दोस्ती कर ई-कॉमर्स कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी युवक से 20.36 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले ऑनलाइन रीसेलर स्टोर खुलवाया और सामान की खरीद-बिक्री पर 10 प्रतिशत कमीशन देकर पीड़ित का भरोसा जीता। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी टेलीग्राम के माध्यम से नैरा देसाई नाम की महिला से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान महिला उन्हें ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लोट्टीबे पर कमाई के स्क्रीनशॉट भेजती थी। उसने पीड़ित को भी ऑनलाइन रीसेलर अकाउंट खोलकर कारोबार करने का सुझाव दिया। महिला ने आधा-आधा निवेश करने और सभी लेनदेन वैध होने का भरोसा दिलाया। शिकायत के अनुसार, शुरुआत में दोनों ने 42,500-42,500 रुपये निवेश कर ऑनलाइन स्टोर खोला। पीड़ित ने प्लेटफॉर्म पर सामान खरीदकर उसमें कमीशन जोडक़र बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन

सामान बिकने और डिलीवर होने पर उसे 10 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन मिला। इसके बाद महिला ने ज्यादा निवेश करने पर अकाउंट का टियर बढऩे और अधिक कमीशन मिलने का लालच दिया। पीड़ित ने रकम निकालने की प्रक्रिया जांचने के लिए नौ हजार रुपये निकाले। यह रकम तीन दिन में बैंक खाते में आ गई। इससे उसे प्लेटफॉर्म पर भरोसा हो गया। इसके बाद पीड़ित ने फिर 42,500 रुपये निवेश किए और लेनदेन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म पर उसकी जमा रकम करीब सात लाख रुपये हो गई। जब उसने पूरी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने क्रेडिट लिमिट 100 तक पहुंचाने के लिए और निवेश करने को कहा। पीड़ित के अनुसार, उसने इसके बाद करीब 13 लाख रुपये और जमा किए। इसके बावजूद रकम निकालने के लिए 11 लाख रुपये टैक्स के नाम पर मांगे गए। इस पर उसे ठगी का संदेह हुआ। पीड़ित ने बताया कि अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख 36 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बचाव के लिए ये सावधानियां बरतें
- टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर अनजान लोगों के निवेश और ऑनलाइन कमाई के प्रस्तावों पर भरोसा न करें।
- किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की वैधता और कंपनी का पंजीकरण स्वतंत्र रूप से जांचें।
- अधिक कमीशन, गारंटीड मुनाफे और अकाउंट अपग्रेड के नाम पर निवेश करने से बचें।
- रकम निकालने के लिए अलग से टैक्स, सिक्योरिटी फीस या प्रोसेसिंग चार्ज मांगने पर सतर्क हो जाएं।
- अनजान व्यक्तियों के साथ बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन और स्क्रीन शेयरिंग की जानकारी साझा न करें।
- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed