फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Groundwater exploitation will be stopped in 50 buildings being constructed in Salarpur

Noida News: सलारपुर में बन रहीं 50 इमारतों में रोका जाएगा भूजल दोहन

Sun, 07 Sep 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Groundwater exploitation will be stopped in 50 buildings being constructed in Salarpur
सबमर्सिबल से निकाला जा रहा पानी, प्राधिकरण जिला प्रशासन को लिखेगा पत्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सलारपुर खादर में अवैध रूप से बन रहीं 50 इमारतों पर सख्ती के लिए नोएडा प्राधिकरण जिला प्रशासन की मदद लेगा। प्राधिकरण एसडीएम दादरी को पत्र लिखकर भूजल दोहन को रोकने के लिए कहेगा। इन इमारतों में सबमर्सिबल के जरिए भूजल दोहन किया जा रहा है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने यह पत्र भेजने के लिए भूलेख विभाग को निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर-107 में अधिसूचित जमीन पर बिना मंजूरी के अवैध रूप से इमारतें खड़ी की जा रही हैं। इनमें काम रोकने के लिए प्राधिकरण ने 25 अधिकारियों की एक टीम तैनात कर दी है। हर अधिकारी की अलग-अलग दिन देखरेख की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद यहां निर्माण चल रहा है। प्राधिकरण की तैयारी है कि अभी इन इमारतों में कोई रह नहीं रहा है। ऐसे में अगर पानी पर रोक लगाई जाए तो निर्माण करना आसान नहीं होगा। साथ ही, यहां पर निर्माण करने वालों को भूमाफिया घोषित करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ की तरफ से डीएम को पत्र लिखा जा चुका है। भूमाफिया घोषित होने के बाद इमारतों को बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सख्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed