{"_id":"65f88c1734b485104a05f0e4","slug":"ground-water-flowing-into-builders-drain-investigation-started-grnoida-news-c-23-1-noi1091-28205-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डर नाले में बहा रहा भूजल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डर नाले में बहा रहा भूजल, जांच शुरू
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- --
बिल्डर नाले में बहा रहा भूजल, जांच शुरू
- यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी स्थित ऐस ग्रुप के प्रोजेक्ट का मामला, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-22 डी में स्थित ऐस ग्रुप के एक प्रोजेक्ट में पंप की मदद से भूजल को नाले में बहाया जा रहा है। आरोप है कि बिल्डर लंबे समय से बेसमेंट के पानी को नाले में बहा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। आसपास के लोगों ने सोमवार को फिर से इसकी शिकायत प्रशासन से की है। जिस पर भूगर्भ जल विभाग ने जांच भी शुरू कर दी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा।
सोमवार को यमुना सिटी के सेक्टर 22-डी में ऐस ग्रुप के ऐस वाईएक्सपी प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन का मामला सामने आया हैं। प्रशासन को दी शिकायत में स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रोजेक्ट में बेसमेंट की खुदाई चल रही है। खुदाई के समय भूजल निकल रहा है। जिसको पंपों की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। भूजल को नाले में डाला जा रहा है।
ऐस ग्रुप के प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन का एक वीडियो मिला है। टीम को मौके पर भेजकर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भूजल दोहन करने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अंकिता राय, हाइड्रोलाॅजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग