{"_id":"66a25629fb3ce0c8570ec6a0","slug":"grenos-kanav-wins-gold-in-international-mathematics-olympiad-grnoida-news-c-23-1-vns1013-36099-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में ग्रेनो के कनव ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में ग्रेनो के कनव ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
फोटो
अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में ग्रेनो के कनव ने जीता गोल्ड
- चार स्वर्ण के साथ भारत ने गणित ओलंपियाड में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पीएम मोदी ने भी बधाई दी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूनाइटेड किंगडम के बाथ विश्वविद्यालय में आयोजित 65वें अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (आईएमओ) में ग्रेनो नोएडा के कनव तलवार ने स्वर्ण पदक जीता है। हाई स्कूल के छह छात्रों की भारतीय टीम में शामिल कनव ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।
सेक्टर अल्फा-1 के ई ब्लॉक निवासी आशु तलवार का बेटा कनव तलवार फरीदाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। चयन प्रक्रिया के तहत उसने आईएमओ टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता में इस वर्ष 108 देशों और 609 छात्रों ने भाग लिया। भारतीय टीम में कनव के अलावा अन्य प्रदेशों के छात्र आदित्य मंगुडी, आनंद भादुड़ी, रुशिल माथुर ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें अर्जुन गुप्ता और सिद्धार्थ चोपड़ा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कनव के पिता आशु तलवार ने बताया कि 4 स्वर्ण और 1 रजत के साथ, भारत कुल मिलाकर चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम ने प्रभावशाली 167 अंक अर्जित किये और दक्षिण कोरिया से केवल एक अंक पीछे रहे, जिसमें अमेरिका, चीन और दक्षिण कोरिया शीर्ष तीन स्थानों पर रहे।
यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में हमारा दल 4 स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। यह उपलब्धि कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी और गणित को और भी अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कनव की उपलब्धियों पर एक नजर
- राष्ट्रीय गणित प्रतिभा प्रतियोगिता (एनएमटीसी) – 2021 में एआईआर 1
- भारतीय राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (आईएनएमओ) 2021-22 पुरस्कार विजेता
- प्रथम स्तर शैरगिन ज्योमेट्री ओलंपियाड 2022, रूस उत्तीर्ण किया
- भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई), बैंगलोर की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गणित प्रतियोगिता, लिमिट-2021 की श्रेणी ए में रैंक 1
- ईरानी ज्यामिति ओलंपियाड 2021 में स्वर्ण पदक
- जोनल कंप्यूटिंग ओलंपियाड (जेडसीओ) और जोनल इंफॉर्मेटिक्स ओलंपियाड (जेडआईओ), 2022 पुरस्कार विजेता
- अमेरिकी गणित प्रतियोगिता (एएमसी) पुरस्कार विजेता