फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's daily wage laborers will get work from the app

ग्रेनो के दिहाड़ी मजदूरों को एप से मिलेगा काम

Thu, 16 Dec 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Greno's daily wage laborers will get work from the app
ग्रेटर नोएडा। शहर के दिहाड़ी मजदूरों को मित्रा एप से काम मिलेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने आधारशिला संस्था के साथ कवायद शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन व टू के गोलचक्कर पर रोज सुबह बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर काम की तलाश में आते हैं। इनको काम दिलाने के लिए यह कदम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही शहरवासी घर, दफ्तर पर काम के लिए इसी एप से दिहाड़ी मजदूर प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, प्राधिकरण अपने मित्रा एप पर भी दिहाड़ी मजदूरों के पंजीकरण की सुविधा देना चाह रहा है। आधारशिला संस्था के प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, एसीईओ दीप चंद्र व अमनदीप डुली के सामने प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान ओएसडी सचिन सिंह, जीएम नियोजन मीना भार्गव, जीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, डीजीएम सीके त्रिपाठी, केआर वर्मा व सलिल यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि लेबर चौक, डेल्टा वन व टू के गोलचक्कर और नटों की मढ़ैया के पास बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर रोजाना काम की तलाश में आते हैं। संस्था इनका डाटा तैयार करना चाह रही है। इसमें नाम, उम्र, निवास, आधार नंबर, कुशल या अकुशल आदि ब्योरा होगा। एक एप तैयार कर यह ब्योरा उस पर अपलोड कर दिया जाएगा। मजदूरों के कार्यकुशलता के आधार पर रेटिंग भी दी जाएगी। उनका रेट भी तय कर दिया जाएगा। मजदूरों के साथ ही काम कराने वालों को भी इस एप पर पंजीकरण करना होगा। सीईओ ने इस पहल पर सैद्धांतिक सहमति जता दी है। अब संस्था इसका विस्तृत प्रारूप तैयार करेगी। बैठक में दोनों लेबर चौक पर शौचालय, क्योस्क आदि सुविधाएं देने पर भी बात हुई। वहीं, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के अंतर्गत स्थानीय युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए सीएसआर के जरिये ट्रेनिंग सेंटर बनाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed