फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's air pollution reached the dark red zone

डार्क रेड जोन में पहुंचा ग्रेनो का वायु प्रदूषण

Sun, 26 Dec 2021 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Greno's air pollution reached the dark red zone
नोएडा में शाम को हल्की बारिश से बढी ठंढ।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी डार्क रेड जोन में पहुंच गया है। नोएडा का एक्यूआई 435 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 426 रहा। नोएडा देश का तीसरा और ग्रेटर नोएडा छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा। पिछले एक सप्ताह से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। सर्दी बढ़ने और रोकथाम नहीं होने के कारण पिछले एक सप्ताह से दोनों शहर का वायु प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में बना है। हर बार एक से दो दिन में वायु प्रदूषण सामान्य श्रेणी में आ जाता था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से दोनों शहरों का वायु प्रदूषण लगातार रेड और डार्क रेड जोन में बना है। दो दिन से लगातार प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार नोएडा का एक्यूआई 414 से बढ़कर 435 पहुंच गया है। वहीं, ग्रेनो का एक्यूआई 392 से 426 पहुंच गया है। उधर, देश का सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली (459) रहा। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद (447), तीसरे पर नोएडा, चौथे पर बाहदुरगढ़ (433), पांचवें पर गाजियाबाद (429) और छठे पर ग्रेटर नोएडा रहा है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण पर दिखेगा बारिश का असर
एनसीआर में रविवार शाम बारिश हुई। इस कारण ठंड बढ़ गई है, लेकिन प्रदूषण कम हो जाएगा। इसका असर सोमवार को दिखेगा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों का कहना है कि बारिश होने का असर अगले 24 घंटे में वायु प्रदूषण पर दिखता है। सोमवार को एक्यूआई रेड और डार्क रेड जोन से बाहर आने की उम्मीद है। वहीं लोगों ने भी राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि प्राधिकरण और विभाग की तरफ से प्रदूषण की रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए जा रहे थे। हवा और बारिश ही एक आखिरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed