फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno remains the most polluted city in NCR

Noida News: एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेनो

Tue, 28 Oct 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Greno remains the most polluted city in NCR
एक्यूआई रेड जोन के करीब 296 दर्ज, ग्रेनो वेस्ट से ज्यादा प्रदूषित रहा ग्रेनो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा मंगलवार को एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। साथ ही, देश में छठे नंबर पर दर्ज किया गया जबकि नोएडा आठवें स्थान पर रहा। ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन के करीब 296 तक पहुंच गया। सुबह से ही बादलों के साथ स्मॉग छाया रहा। धूप कुछ ही देर तक ही निकली। स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। साथ ही, आंखों में जलन महसूस हुई। छठ व्रतियों को भी दिक्कत का सामना करना पडा।

दिवाली के बाद से ग्रेनो की हवा खराब श्रेणी में चल रही है। पांच दिनों से ग्रेनो में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। नोएडा के साथ-साथ ग्रेनो में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की हवा दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है लेकिन प्राधिकरण और यूपीपीसीबी के अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सड़कों पर धूल उड़ रही है। सड़कें टूटी हैं। जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। इधर, ग्रेनो में दो वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग स्टेशन हैं। एक ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में बालक इंटर कॉलेज और दूसरा नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा विश्वविद्यालय में लगा हुआ है। मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट से ज्यादा प्रदूषण ग्रेनो में रहा। शाम को चार बजे ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई 280 रहा लेकिन तब ग्रेनो का एक्यूआई 311 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


28 अक्तूबर को एनसीआर का हाल

शहर एक्यूआई

ग्रेटर नोएडा 296
दिल्ली 294
नोएडा 290
गाजियाबाद 238
गुरुग्राम 177
फरीदाबाद 167
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed