फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida West was more polluted than Greater Noida.

Noida News: ग्रेटर नोएडा से ज्यादा प्रदूषित रहा ग्रेनो वेस्ट

Thu, 29 Oct 2026 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida West was more polluted than Greater Noida.
फोटो:
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा से ज्यादा प्रदूषित रहा ग्रेनो वेस्ट, तापमान गिरा-ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई लगातार दूसरे दिन ऑरेंज जोन में रहा
-बृहस्पतिवार को ग्रेनो का 195 तो ग्रेनो वेस्ट का 232 रहा एक्यूआई
-नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दिखा आंध्र प्रदेश के तूफान अर्नब का असर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आंध्र प्रदेश के तूफान अर्नब का असर ग्रेटर नोएडा और नोएडा में भी रहा। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। कई बार हल्की बारिश भी हुई। बारिश से शहर के तापमान गिरावट आई है लेकिन वायु प्रदूषण बृहस्पतिवार को भी ऑरेंज जोन में बरकरार है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 214 रहा। इसमें ग्रेनो से ज्यादा प्रदूषित ग्रेनो वेस्ट रहा है।


बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित निगरानी केंद्र का एक्यूआई 232 रहा। जबकि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तीन स्थित केंद्र का एक्यूआई 195 रहा। इस सीजन में पहली बार ग्रेनो के दोनों क्षेत्र के एक्यूआई में इतना अंतर रहा है। ग्रेनो का एक्यूआई येलो तो ग्रेनो वेस्ट का ऑरेंज जोन में रहा। वहीं ग्रेनो का एक्यूआई 214 रहा। जो बुधवार को 220 रहा था। वहीं एनसीआर के प्रदूषित शहरों की सूची में ग्रेनो से आगे गुरुग्राम का 240 एक्यूआई, नोएडा व दिल्ली का एक्यूआई 222 रहें। जबकि गाजियाबाद का 147 व फरीदाबाद का 122 एक्यूआई रहा। वहीं दिन भर बादल छाए रहने के कारण तापमान भी कम हो गया। घरों में एसी बंद हो गए। जबकि काफी जगह लोगों ने पंखों को भी बंद कर दिया। शुक्रवार को भी शहर में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

------------
एक्यूआई काॅलम
ग्रेनो वेस्ट--232
ग्रेटर नोएडा---195
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed