{"_id":"6422a734dddbe12e0a03ae11","slug":"greater-noida-west-in-eco-village-2-society-group-namaz-offered-residents-protest-alleges-outsiders-for-coming-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Namaz Row: ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Namaz Row: ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज
Tue, 28 Mar 2023 02:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:11 PM IST
सार
सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बाहरी लोगों के नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में नमाज के दौरान हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इकोविलेज-2 सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने को लेकर सोमवार रात हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि बाहरी लोगों के नमाज अदा करने आने पर निवासी विरोध जता रहे थे।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र की इको विलेज-2 सोसायटी की कमर्शियल मार्केट की तीसरी मंजिल पर सोमवार रात लगभग 40 लोग नमाज अदा कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सोसायटी के निवासियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाहरी लोगों के सोसायटी में आकर नमाज अदा करने पर निवासी नाराजगी जता रहे थे। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि हिंदू समुदाय से जुड़े निवासियों का कहना था कि उन्हें सोसायटी के लोगों के नमाज अदा करने पर कोई आपत्ति नहीं है, वह केवल बाहरी लोगों के आने का विरोध कर रहे थे। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू पक्ष के आपत्ति जताने पर इस स्थान पर नमाज अदा करने से स्वयं ही मना कर दिया।